Ayushman Bharat Yojana 2026 – ₹5 लाख तक फ्री इलाज, ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

Ayushman Bharat Yojana 2026 – सोचिए… अगर घर में अचानक कोई बड़ी बीमारी आ जाए और इलाज का खर्च लाखों में पहुँच जाए, तो क्या होगा?
ज़्यादातर परिवारों के लिए यही सबसे बड़ा डर होता है। इसी डर को खत्म करने के लिए शुरू हुई एक ऐसी योजना (Govtyojana), जिसने करोड़ों लोगों की ज़िंदगी बदल दी…

हम बात कर रहे हैं Ayushman Bharat Yojana-2026 की — जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है। sarkari yojana 2026

आखिर है क्या Ayushman Bharat Yojana 2026? (sarkari yojana 2026)

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलता है।

लेकिन यहाँ एक दिलचस्प बात है…
इस योजना में इलाज के लिए आपको जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ता — बश आपका नाम लाभार्थी सूची में हो।

कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है?

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से उन परिवारों को दिया जाता है:

  • जो सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) 2011 में शामिल हैं
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
  • ग्रामीण और शहरी गरीब परिवार

👉 कई राज्यों में अब “आयुष्मान कार्ड” बनवाना बेहद आसान कर दिया गया है।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं (How to Make Ayushman Card)

आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीक है:

  1. घर बैठे ऑनलाइन आवेदन
  2. ऑफलाइन आवेदन

घर बैठे आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं (How to apply for ayushman card online )

  • पोर्टल या ऐप खोलें: अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में PMJAY बेनिफिशरी पोर्टल ओपन करें या अपने फोन में ‘Ayushman’ ऐप डाउनलोड करें।
  • लॉगिन करें: ‘Beneficiary’ (लाभार्थी) का विकल्प चुनें। अपना मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर ‘Verify’ पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करें: आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करके लॉग इन करें।
  • पात्रता जांचें: अपनी राज्य (State), जिला (District) और योजना का नाम (PMJAY) चुनें। आधार नंबर (Aadhaar Number) डालकर खोजें।
  • e-KYC पूरी करें: सूची में अपना नाम देखें और ‘Do e-KYC’ पर क्लिक करें। आधार ओटीपी, फिंगरप्रिंट या फेस-स्कैन के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • कार्ड डाउनलोड करें: सफल वेरिफिकेशन और फोटो कैप्चर होने के बाद आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा। कुछ ही मिनटों में अप्रूव होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या किसी सूचीबद्ध सरकारी अस्पताल (Public Hospital) में आरोग्य मित्र से संपर्क कर सकते हैं।

अपने साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज अवश्य रखें:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • राशन कार्ड (Ration Card) या परिवार के सदस्यों का विवरण
  • मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो